यशस्वी जायसवाल ने रचा कीर्तिमान, सातवां टेस्ट शतक जड़ा, हर शतक अलग मैदान पर
SPORT


भारत के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने टेस्ट क्रिकेट में एक और इतिहास रच दिया। उन्होंने अपना सातवां टेस्ट शतक जड़कर नया कीर्तिमान स्थापित किया, जो खास बात यह है कि उनके सभी शतक अलग-अलग मैदानों पर बने हैं। इस उपलब्धि के साथ 23 वर्षीय जायसवाल ने साबित कर दिया कि जब वे फॉर्म में होते हैं, तो मैदान की परवाह किए बिना रन बरसाते हैं।
इस शतक के साथ जायसवाल 23 साल की उम्र में सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इस सूची में दिग्गज सचिन तेंदुलकर 11 शतकों के साथ शीर्ष पर कायम हैं, जबकि जायसवाल 7 शतकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। रवि शास्त्री और दिलीप वेंगसरकर 5-5 शतकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
जायसवाल की इस शानदार उपलब्धि ने क्रिकेट जगत में उनकी प्रतिभा की एक बार फिर पुष्टि की है। उनकी निरंतरता और अनुकूलन क्षमता ने न केवल भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों का दिल जीता है, बल्कि विश्व क्रिकेट में भी उनकी धमक बढ़ा दी है।
